पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया. शाम 5 बजे तक कुल 67.14% मतदान दर्ज किया गया. राज्य के कई जिलों में मतदान प्रतिशत ने पिछले चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज जिला 76.26% मतदान के साथ शीर्ष पर रहा. वहीं कटिहार में 75.23% और पूर्णिया में 73.79% वोटिंग दर्ज की गई. सुपौल (70.69%), अररिया (67.79%), गया (67.50%), बांका (68.91%), पश्चिम चंपारण (69.02%) और पूर्वी चंपारण (69.31%) में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
दूसरी ओर, नवादा जिले में 57.11% के साथ सबसे कम मतदान दर्ज हुआ. वहीं औरंगाबाद में 64.48% और जहानाबाद में 64.36% मतदान हुआ.
चुनाव आयोग ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मतदाताओं की भारी भागीदारी से यह स्पष्ट है कि लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था मजबूत बनी हुई है. देर शाम तक मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
