सरायकेला: उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के पर्यवेक्षण में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी ओपी क्षेत्र के ग्राम पदमपुर और धनोबांध महादेवीपुर में अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापेमारी की.

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई और 350 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
अवैध शराब निर्माण और विक्रय में संलिप्त गोपी उराँव और बाबू लाल मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. किसी भी व्यक्ति को इस अवैध कारोबार में लिप्त पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
