आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai पुलिस ने थाना कांड संख्या 311/2024 दिनांक 22 अगस्त 2024 धारा 25(1B)a/26(1)/35 आर्म्स एक्ट एवं कांड संख्या 206/2024 दिनांक 20 जून 2024 धारा 302/34 भारतीय दंड संहिता के दोनों मामलों में नामजद फरार अभियुक्त सौरभ कुमार सिंह उर्फ कैटरीना के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार जारी किया गया.

दोनों मामलों के अनुसंधानकर्ता पुअनि जयराज कुमार सोनी और पुअनि सुनील कुमार सिंह ने न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तेहार को विधिवत डुगडुगी बजवाकर अभियुक्त के घर और सार्वजनिक स्थल आदित्यपुर सब्जी बाजार में चिपकाया. अभियुक्त सौरभ कुमार सिंह, पिता राजेश सिंह, पता- कल्पनापुरी, नियर नगर निगम, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला- खरसावां बताए गए हैं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त निर्धारित तिथि तक आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध अग्रतर विधिक कार्रवाई के तहत कुर्की ज़ब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

