चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव में एक वृद्ध महिला की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज़ घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, घाघरा साई की निवासी एक वृद्ध महिला का 26 अक्टूबर की शाम उसके घर से अपहरण कर लिया गया था, जब वह अकेली थी. घर के भीतर खून के धब्बे मिलने से घटना की गंभीरता और बढ़ गई थी.

परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी. दो दिन बाद शुक्रवार को महिला का शव गांव के पास स्थित एक तालाब से बरामद किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जता रही है. हालांकि, आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण डायन- बिसाही के शक में भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
