अदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai वार्ड संख्या 14 में छठ महापर्व के अवसर पर मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूरी और सब्जी का भोग वितरित किया गया. यह आयोजन लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में तथा श्री साई कम्युनिटी के सहयोग से संपन्न हुआ.

इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया और छठी माई से अदित्यपुरवासियों की खुशहाली, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान अनिल पासवान ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है. हमें इस पर्व की भावना से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए.
भोग वितरण कार्यक्रम में रवि शंकर, करण साहू, विशाल साहू, अर्जुन साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
