सरायकेला/Pramod Singh: सूर्यदेव की आराधना और संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए मनाया जाने वाला चार दिवसीय छठ पर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है, रविवार को खरना होगा. सोमवार से व्रती 36 घंटे निर्जला उपवास रखेगी. मंगलवार को सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा. स्वच्छता के माहौल में पूरा सरायकेला छठमय हो गया है, गली- कूचों में छठी मइया के गीतों से भक्ति की बयार बह रही है. भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिए जाने वाले घाटों पर भी उत्सवी माहौल है.

एक तरफ जहां युद्धस्तर पर छठ घाटों की सफाई करने में जुटा है, वहीं प्रशासन के स्तर पर भी यहां व्रतियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की जा रही है. छठ घाटों पर लाइट की व्यवस्था, श्रद्धालुओं को कपड़ा बदलने की की व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी छठ घाटों पर मौजूद रहेंगे और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की जाएगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ घाटों पर पीने के पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे छठ घाटों पर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
