कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर रविवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया. बताया जाता है कि युवक की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जेएआरडीसीएल की एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम अतुल चंद्र महतो है, जो उरमाल गांव का निवासी है. फिलहाल वह कांड्रा में किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
