आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, एम.आई.जी.- एल.आई.जी. जनता एवं कॉर्पोरेट सोसाइटी की ओर से इस वर्ष भी भव्य काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. रविवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे. समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर 2025 (रविवार) संध्या 6 बजे से श्री श्री काली पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कर कमलों से किया जाएगा. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विधायक सरयू राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
काली पूजा का आयोजन 20 अक्टूबर (सोमवार) रात 9 बजे से प्रारंभ होगा. वहीं 21 अक्टूबर (मंगलवार) को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक नि:शुल्क भोग वितरण किया जाएगा. इसी दिन संध्या 6 बजे से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

भजन संध्या का उद्घाटन 21 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद डॉ. रवीन्द्र राय, धनबाद के पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, भाजपा नेत्री डॉ. मीरा मुंडा और विधायक पूर्णिमा साहू दीप प्रज्ज्वलित करेंगी.
22 अक्टूबर (बुधवार) को संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुश्री निशा उपाध्याय और कृष्णा मूर्ति द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा. कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे.
समिति के मुख्य संरक्षक एसएन. ठाकुर (पूर्व एसिया अध्यक्ष) हैं, जबकि चेयरमैन समरेन्द्र प्रताप सिंह और अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह हैं. आयोजन की तैयारी को लेकर पूरी समिति सक्रिय है.
शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा पर कुल 15 लाख 96 हजार रुपये का व्यय अनुमानित है. खर्च में टेंट, पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोग, मूर्ति, बिजली व्यवस्था और भजन संध्या शामिल है. कुल डोनेशन राशि 13 लाख 96 हजार रुपये और रसीद से प्राप्त दो लाख रुपये से खर्च वहन किया जाएगा. 22 अक्टूबर की रात 8 बजे लकी ड्रॉ कूपन निकाला जाएगा. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं. इस मौके पर समरेंद्र प्रताप सिंह, सुमित कुमार, संजीव तिवारी, प्रभात कुमार रिंकू मनोज कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे.

