कैमूर: बिहार में आदर्श आचार संहिता के बीच कैमूर जिले के भभुआ में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक को भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत घोषित किया गया.

आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव भभुआ के एकता चौक पर रखकर सड़क जाम कर दी और हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की. सूचना पर भभुआ एसडीपीओ और थानाप्रभारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने में जुट गया.
मृतक की पहचान भभुआ शहर के वार्ड नंबर 15 निवासी, 30 वर्षीय रामलाल मल्लाह, स्वर्गीय बसंत मल्लाह के पुत्र के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शी धर्मेंद्र कुमार ने बताया, “हम लोग वार्ड नंबर 14 में बैठे थे तभी भभुआ का ही रहने वाला शेरू पीछे से आया और गोली मार दी, हाथ में कट्टा लेकर भागने लगा. हमने पकड़ने की कोशिश की लेकिन कट्टा दिखाकर धमकी दी, तब हम लोग जान बचाकर भागे.”
घटना के बाद लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी देखा गया. भीड़ ने ‘प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे लगाए. भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने कहा, “भभुआ वार्ड नंबर 15 का रहने वाला रामलाल मल्लाह को शेरू नामक व्यक्ति ने गोली मारी. हम लोग पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. लोग आक्रोशित हैं कि इलाज में देरी हुई. जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है.”
अब सवाल यह उठता है कि जिला प्रशासन हर चौराहों पर पुलिस बल तैनात होने के बावजूद आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद कट्टा लहराते हुए भाग गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
