चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के ईचाडीह पंचायत के बाबूडीह गांव में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के माहौल में हनुमान मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधि- विधान के साथ भूमि पूजन और नींव रखकर झंडा गाड़ने के साथ हुई. इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल छाया रहा और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा.

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर का निर्माण गांव की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा. इससे युवाओं में धार्मिक भावना, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द की भावना और मजबूत होगी.
इस अवसर पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मंदिर निर्माण में आर्थिक और शारीरिक सहयोग देने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल पूजा का केंद्र बनेगा, बल्कि गांव के सांस्कृतिक जीवन का भी अभिन्न हिस्सा रहेगा.
मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, युवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद नियमित रूप से आरती, भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे गांव में आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
