सरायकेला/ Pramod Singh आगामी दीपावली, धनतेरस और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए नगर की स्वच्छता और जनसुविधा सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है. इसी क्रम में सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और सक्रिय समाजसेवी मनोज चौधरी ने मंगलवार को नगर पंचायत के प्रशासनिक पदाधिकारी समीर बोदरा से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा.

मांग पत्र में चौधरी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की भारी आवाजाही होती है, ऐसे में सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है. उन्होंने विशेष रूप से छठ घाटों की सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग की है.
उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे अंधेरे में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. नगर पंचायत से आग्रह किया गया है कि सभी खराब लाइटों की मरम्मत कर बेहतर रोशनी व्यवस्था की जाए.
मांग पत्र में जगन्नाथ घाट और कुदरसाई घाट में अस्थायी पार्किंग स्थल, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम और सुरक्षा के लिए रेड रिबन बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने की बात कही गई है. इसके अलावा पीने के पानी की आपूर्ति और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई है.
मनोज चौधरी ने श्मशान काली मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई और मरम्मत की भी अपील की है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि नगर पंचायत प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएगा, ताकि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
