कांड्रा/ Bipin Varshney अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी में मंगलवार को जीएसटी की टीम ने दबिश दी है.
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी और दोपहर करीब 12 बजे से ही टीम कंपनी के भीतर जांच में जुटी हुई है. समाचार लिखे जाने तक जीएसटी अधिकारी कंपनी परिसर के अंदर ही मौजूद थे.

जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर और रांची से तीन लग्जरी वाहनों में सवार होकर जीएसटी विभाग के अधिकारी कांड्रा पहुंचे. अधिकारी सीधे कंपनी परिसर में दाखिल हुए और दस्तावेज़ों की जांच शुरू कर दी. हालांकि कार्रवाई किस मामले में की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि टीम के सदस्य मीडिया से किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से बच रहे हैं. मौके पर किसी बाहरी व्यक्ति को कंपनी परिसर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. यह भी बताया जा रहा है कि जांच में वित्तीय लेन-देन और टैक्स संबंधी कागजातों को खंगाला जा रहा है.
अब देखने वाली बात यह होगी कि जीएसटी विभाग इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी करता है या यह मामला कागज़ों तक सीमित रह जाता है. फिलहाल पूरे इलाके में इस छापेमारी की चर्चा तेज़ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
