सरायकेला: महिला अपराध की रोकथाम और सुरक्षा को लेकर सरायकेला- खरसावां पुलिस द्वारा मंगलवार को महिला कॉलेज सरायकेला में जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्तमा भी उपस्थित रहीं.


अभियान के दौरान छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराध से संबंधित कानूनों, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा के उपाय, नशा मुक्ति, और अवैध अफीम-गांजा की खेती की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
साथ ही पुलिस ने डायल 112 और साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी साझा करते हुए लोगों से इन सेवाओं का सही उपयोग करने की अपील की.
इसके अलावा, बाल विवाह रोकथाम और महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानों तथा अधिकारों पर भी चर्चा की गई.
अभियान के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों में आरक्षी कृपा भेंगरा और आरक्षी अंजली मुर्मू शामिल थीं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
