गम्हरिया: बांग्ला भाषा भाषी समन्वय समिति की ओर से होटल पारस ग्राउंड में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी शांति चौधरी, नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष पीके नंदी और समिति के अध्यक्ष राजू चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में बांग्ला भाषा भाषी महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे.

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया. संभव डांस एकेडमी के अध्यक्ष तडित सरकार, रीता सरकार और सुधांशु सरकार की टीम के कलाकारों ने महिषासुर वध, द्रौपदी का वस्त्र हरण और बांग्ला संस्कृति से जुड़े आकर्षक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
video
इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को विजय सम्मेलन की शुभकामनाएं दीं और सुरुचिपूर्ण भोज का आनंद लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर पाल, सचिव सुधांशु सरकार, सबिता बक्शी, शांति मुखर्जी, सपन सांतरा, चिन्मय पात्रो, रूपेश गोराई, अमित चौधरी और तपन चौधरी समेत समिति के कई सदस्य सक्रिय रहे.
video

