आदित्यपुर: कॉलोनी मार्ग संख्या 7, वीर कुंवर सिंह मैदान में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, विद्यार्थी संघ द्वारा स्थापित पूजा पंडाल का शनिवार को विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ. पंडाल में माता काली की पूजा काल्पनिक मंदिर की आकृति में होगी और श्रद्धालु 19 अक्टूबर से पूजा कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे.

पूजा कमिटी के सदस्यों ने बताया कि 19 अक्टूबर को पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 20 अक्टूबर को पूजा और भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
भूमिपूजन कार्यक्रम में कमिटी के प्रमुख कार्यकर्ताओं मिलन, सुप्रिया, बंटी, सूरज, विवेक, रजत, गोविंदा, रोहन, दिव्यांशु, गंगा, मनु, अश्विनी, कौशिक, जयानंदन, कार्तिक, मोहित, कृष्णा झा, छोटू और अरुण सहित पूजा कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में सभी ने विधि-पूर्वक पूजा स्थल का शुभारंभ किया और आगामी आयोजन की तैयारियों की जानकारी साझा की.
कमिटी के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे पूजा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और आयोजन को शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराएं.

