सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने शुक्रवार को गम्हरिया थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों की गहनता से जांच की गई और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार और कुर्की के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.

पुलिस अधीक्षक ने वारंटियों और फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही बैंक और एटीएम पर विशेष निगरानी रखने और क्षेत्र में अड्डाबाजी, अवैध गतिविधियों तथा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती करने को कहा गया.
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आगामी दीपावली और छठ पूजा पर्व को देखते हुए पूरे जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखी जाए. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना अधिकारियों और कर्मियों को सतर्क रहने और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए.
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेख, ड्यूटी रोस्टर और क्षेत्रीय गश्ती योजनाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
