हजारीबाग: जिले के दारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया.

सूत्रों के अनुसार, राजस्व कर्मचारी किसी कार्य के बदले घूस की मांग कर रहा था. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने सत्यापन किया और फिर ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई. शुक्रवार को जैसे ही कर्मचारी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी राजस्व कर्मचारी को हजारीबाग स्थित एसीबी कार्यालय लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
