धनबाद: बरमसिया स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में गुरुवार दोपहर गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में ट्रक ड्राइवर श्रवण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया है.

घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर बरमसिया एफसीआई लोडिंग पॉइंट पर ट्रक मालिक भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे. इसी दौरान ठेकेदार संजय सिंह का पुत्र कुनाल सिंह अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी वार्ता के गोलियां चलाने लगा.
इस दौरान एक गोली श्रवण यादव के दाहिने हाथ में और दूसरी गोली उसकी जांघ में लगी. घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल श्रवण को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
