चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना पुलिस ने गुवा पोस्ट ऑफिस से 50 लाख 56 हजार रुपए की फर्जी निकासी के मामले में तत्कालीन उप डाकपाल विकास चंद्र कुईला को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच ग्राहकों के बचत खाते और बचत योजनाओं से राशि की फर्जी तरीके से निकासी की और जुआ, हब्बा डब्बा एवं ऑनलाइन जुआ खेलने में उड़ा दी.

विज्ञापन
जांच में पता चला कि आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर कर पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के पैसे की निकासी की. मामला पता चलने पर वर्तमान उप निरीक्षक सुमन कुमार सामंता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने जांच के बाद आम जनता की गाढ़ी कमाई को हब्बा डब्बा और जुए में उड़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए आगे भेजा.

विज्ञापन
