आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, एमआईजी कॉलोनी आदित्यपुर-2 के तत्वाधान में बुधवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई.


इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकनायक के योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने देश में लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित किया था.
कार्यक्रम में संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, उपाध्यक्ष गुंजन नंदन सहाय, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा, भैया अरविंद सिन्हा, मनोज सिन्हा और ज्ञान रंजन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर लोकनायक के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
