भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी काशी नाथ ओझा का 25 वर्षीय पुत्र शशिकांत ओझा पिछले 12 दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता है. 26 सितंबर की सुबह घर से निकले शशिकांत अब तक वापस नहीं लौटे हैं, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा है कि शशिकांत मानसिक रूप से थोड़े कमजोर हैं.

परिजनों ने उदवंतनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक मामले में कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है. शशिकांत के बड़े भाई राहुल ओझा ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में वह जीरो माइल क्षेत्र के पास दिखाई दिए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
परिजनों और गांव के लोगों ने युवक की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में दिन-रात खोजबीन जारी रखी है. परिवार ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर शशिकांत को ढूंढ निकालने की मांग की है. राहुल ओझा ने अपील की है कि यदि किसी को उनके भाई के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे 9110929851, 6202460737 या 7322063319 पर संपर्क करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
