DESK कांग्रेस पार्टी के अंदर स्लीपर सेल सक्रिय होने की बात अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी स्वीकार कर ली है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो चुनाव के वक्त गायब हो जाते हैं और बाद में खुद को वफादार बताकर संगठन में सक्रिय दिखने लगते हैं. ऐसे लोग पार्टी के भीतर रहकर संगठन को अंदर से कमजोर करने का काम कर रहे हैं.

राजेश ठाकुर मंगलवार को बोकारो में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के स्वागत समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस इन स्लीपर सेल सदस्यों को चिन्हित कर रही है और जल्द ही उन्हें पार्टी से बाहर किया जाएगा.

इसी बीच सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए अंबुज कुमार को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, अंबुज कुमार पर भी स्लीपर सेल की तरह काम करने के आरोप लग रहे हैं. यही कारण माना जा रहा है कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई.
बात यहीं खत्म नहीं होती. हाल ही में अंबुज कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ एक कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल और भी गर्म हो गया है.
बाइट
राजेश ठाकुर

