जमशेदपुर: मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अपराधियों ने एक घर के बाहर फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग कर दी. यह वारदात पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मोहल्ले में उस वक्त कई लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. तभी बाइक पर सवार दो युवक — आस्था स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी और उसका साथी — तेज़ी से पहुंचे और तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग कर दी. गोली चलने से इलाके में भय और दहशत का माहौल फैल गया.
फुटेज के अनुसार टेका चौधरी पहले बाइक से उतरता है, फिर गुड्डू पांडेय के घर के मुख्य गेट पर लगी कॉल बेल दबाता है और गाली-गलौज करता है. इसके बाद वह पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है. गुस्से में उसने सीसीटीवी कैमरे को भी निशाना बनाकर गोली चला दी.
गोली चलने की आवाज सुनते ही गुड्डू पांडेय के परिजन घर के पिछले हिस्से से किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे. वहीं मोहल्ले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग अपने घरों में दुबक गए और सड़कें सुनसान हो गईं.
घटना के बाद पीड़ित गुड्डू पांडेय के पिता बिजेंद्र पांडेय ने मानगो उलीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने आस्था स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी, उसके भाई और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
