जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह के मखदुमपुर निवासी 16 वर्षीय मोहम्मद हाफ़िज़ पिछले 05 अक्टूबर 2025 की शाम से लापता है. वह परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर का रहने वाला है और वर्तमान में तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में अपने मामा के घर रह रहा था.

मोहम्मद हाफ़िज़ इंटर कॉलेज, तिरुलडीह का छात्र है. दुर्गा पूजा के अवसर पर वह अपने घर मखदुमपुर आया हुआ था, जहां से रविवार शाम लगभग 7:15 बजे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है.
लापता किशोर की उम्र लगभग 16 वर्ष है. उसका रंग साँवला और कद लगभग साढ़े चार फ़ुट बताया गया है. परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा है कि यदि किसी को मोहम्मद हाफ़िज़ दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया मोबाईल नंबर 9771844915, 8092694552, 7320996410 पर संपर्क करें. परिजनों ने प्रशासन से भी किशोर की जल्द खोजबीन के लिए विशेष प्रयास करने की मांग की है.

