चांडिल/ Afroz Mallik आदिवासी सामाजिक संगठन, चांडिल अनुमंडल ने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपते हुए चार सूत्री मांग पत्र भारत के राष्ट्रपति के नाम प्रेषित करने की घोषणा की है. संगठन ने बताया कि 08 अक्टूबर 2025, बुधवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चांडिल अनुमंडल परिसर में धरना आयोजित किया जाएगा.

संगठन की मुख्य मांगों में शामिल हैं — झारखंड राज्य में 1996 पेशा कानून लागू करना, कुरमी/कुड़मी जाति को एसटी सूची में शामिल नहीं करना, झारखंड राज्य ग्रामराज्य पंचायत अधिनियम 2011 की नियमावली को निरस्त करना तथा केंद्र सरकार द्वारा घोषित जातीय जनगणना को लागू करना.
संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि धरना कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया जाए. इस अवसर पर मांझी बाबा संजीव टुडू, सुधीर किस्कू, लाया भूषण पहाड़िया, शक्तिपद हांसदा, सुकलाल पहाड़िया, मंगल पहाड़िया, धीरेन पहाड़िया, कान्हू पहाड़िया, प्रह्लाद उरांव, गुरूचरण लोहार, रमेश मुर्मु, बुद्धेश्वर मांझी, मिथुन मांझी, दिनेश मुंडा, रूपेश भूमिज समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.

धरना की तैयारी को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है. विभिन्न पदाधिकारियों को प्रतिलिपि पत्र भी प्रेषित किया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
