जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में इस वर्ष दुर्गा पूजा का समापन पूर्णतः शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. प्रतिमा विसर्जन सहित संपूर्ण आयोजन प्रशासनिक तैयारियों और सामुदायिक सहयोग के कारण सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ टीम, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नियुक्त दंडाधिकारियों सहित पूरे प्रशासनिक और पुलिस बल तथा जिला के नागरिकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल संचालन में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों, स्वयंसेवकों और मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी ने परस्पर सहयोग, अनुशासन और सौहार्द का परिचय दिया, जिसके कारण जिले में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई.
उन्होंने विशेष रूप से पूजा समितियों का आभार जताया, जिन्होंने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भीड़ प्रबंधन, विसर्जन व्यवस्था और यातायात नियंत्रण में योगदान दिया. साथ ही एडीआरएफ और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने घाटों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया. जिला पुलिस बल ने सतर्कता और तत्परता के साथ चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की.
उपायुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए किए गए व्यापक प्रयासों के कारण दुर्गा पूजा और विसर्जन का आयोजन सफल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सका. यह जिले की सामूहिक एकजुटता और संस्कृति की पहचान है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
