गम्हरिया: चित्रगुप्त महासमिति की ओर से गुरुवार को गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित चित्रांश समाज के लोगों ने दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके आदर्शों को नमन किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया. इसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए.
इस मौके पर समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा ने गांधीजी और शास्त्रीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का देश की आज़ादी और निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है. अंग्रेजों की गुलामी से भारत को मुक्त कराने में उनके त्याग और बलिदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे.
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण, मुकेश कुमार, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, किशोर प्रसाद श्रीवास्तव, एसके वर्मा समेत कई सदस्य मौजूद थे.

