जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला. इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी मुराद हसन एवं पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ महतो ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे.

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाइक से विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और क्षेत्र में गश्ती बढ़ाकर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बल पूरी तरह से तैयार है और हर संवेदनशील स्थल पर विशेष नजर रखी जा रही है.

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और लोग सुरक्षित तरीके से दुर्गा पूजा मना सकें.

