सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर प्रखंड के ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व वाले पर्यटन स्थलों को संवारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति से मिली स्वीकृति के बाद अब यहां कई पर्यटन स्थलों पर व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे.


योजना के अंतर्गत काशिदा डेम, श्री श्री रघुनाथजी महाप्रभु मंदिर (ईचा), भीमखांदा मंदिर, डिवाडीह ग्राम अंतर्गत डीबा चट्टानी, बोंगाडांण्डु बुरू झील और गोविंदपुर शहीद ग्राम को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने के प्रयास होंगे.
काशिदा डेम में पार्क, ओपन जिम और बोटिंग जैसी सुविधाएँ होंगी, वहीं श्री श्री रघुनाथजी महाप्रभु मंदिर परिसर में चारदीवारी, सड़क और पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा. भीमखांदा मंदिर परिसर में पुलिस चौकी और सौर ऊर्जा आधारित लाइटिंग लगाई जाएगी.
झरना स्थलों में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क, पुलिया, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा. वहीं बोंगाडांडू बुरू झील को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए गार्डन, बोटिंग और रेस्ट हाउस की सुविधा दी जाएगी. गोविंदपुर के शहीद ग्राम में शहीद स्मारक का संरक्षण और पुलिस चौकी निर्माण भी किया जाएगा.
इन योजनाओं से न केवल राजनगर का पर्यटन विकास होगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी पैदा होंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर ने इन प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
