कांड्रा/ Bipin Varshney दुर्गा पूजा को देखते हुए बिजली विभाग ने कांड्रा फीडर की मरम्मत और रखरखाव का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है. इसी कड़ी में 27 सितंबर, शनिवार को 11 केवी कांड्रा फीडर संख्या 06 की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी.

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है. इस अवधि में लाइन की जांच, मरम्मत और आवश्यक रखरखाव का कार्य होगा ताकि त्योहार के समय उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
बिजली विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है. साथ ही विभाग ने कहा है कि निर्धारित समय में बिजली कटौती से पहले लोग अपनी जरूरी तैयारियां पूरी कर लें. विभाग का मानना है कि समय रहते किए गए इस रखरखाव से आगामी दिनों में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

