सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत शुक्रवार को सरायकेला थाना का निरीक्षण करने पहुंचे. थाना पहुंचने पर परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, सिनी ओपी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

पुलिस सूत्रों की माने तो यह एक रूटीन वर्क है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक लंबी कांडों की समीक्षा करेंगे साथ ही विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देंगे. एसपी के थाना पहुंचने पर व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
