आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब द्वारा एस टाईप मैदान में बनाए गए भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल का गुरुवार देर शाम उद्घाटन हुआ. इस पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन और पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मालूम हो कि इस बार यहां मायापुर के इस्कॉन मंदिर की आकृति के पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है.

उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा को शक्ति का अवतार बताया और कहा कि मां ने ही संसार के लोगों को संरक्षण प्रदान किया है. उन्होंने मां दुर्गा से अच्छे प्रदेश और मजबूत देश के निर्माण की शक्ति देने की प्रार्थना की और सभी लोगों को दुर्गा पूजा महोत्सव की शुभकामना दी.

वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि आज लोगों की दिनचर्या अपने आप में सिमट गई है, परन्तु पूजा जैसे आयोजनों में आज भी सभी लोग बढ़- चढ़कर भाग लेते हैं. उन्होंने कमिटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मेहता ने किया.
इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, चंचल गोस्वामी, बिनोद सिंह, विमल कुमार सिंह, छोटे सिंह, राणा सिंह, नीरु सिंह, बबुआ सिंह, सचिन महतो और परमेश्वर प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

