हजारीबाग: पुलिस ने एक करोड़ से अधिक मूल्य का सोना बरामद कर नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि ये सभी अलग- अलग घरों में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल थे. अब यह जांच की जा रही है कि किन- किन घरों में चोरी की गई थी.

एसपी ने बताया कि 13 सितंबर को हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्निदता मल्लिक के घर अज्ञात अपराधियों ने डकैती की थी. इस दौरान लगभग 80 लाख रुपए के गहने लूटे गए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसने जांच के क्रम में यह सफलता हासिल की.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने बीती रात हत्यारी जंगल में छापेमारी की और सबसे पहले चार अपराधियों – रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर, सन्नी कुमार, राहुल कुमार और विपुल कुमार को गिरफ्तार किया. इनसे लूटे गए जेवर और एक पिस्तौल बरामद हुई. रणवीर कुमार सिंह उर्फ जोकर के निशानदेही पर पुलिस ने राजेश कुमार, सुरेंद्र उरांव, विपिन कुमार सिंह, रवि राय और दिनेश कुमार को भी पकड़ा और लूटे गए जेवर बरामद किए.
रणवीर कुमार सिंह उर्फ जोकर के खिलाफ विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य अपराधियों पर भी अलग-अलग मामलों में आरोप हैं. पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, एक पिस्टल (मेड इन जापान), दो जिंदा कारतूस, 131 आभूषण (वजन 1100 ग्राम), 25 चांदी के सिक्के और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
