गिरिडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के तूईओ गांव निवासी केशव महतो के 28 वर्षीय पुत्र लालचंद महतो की दुबई में बिल्डिंग से गिरने से बुधवार शाम मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक और कोहराम मच गया. मृतक लालचंद महतो अपने पीछे पत्नी जयंती देवी, पिता केशव महतो और माता कौशल्या देवी को छोड़ गया है.

सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत का यह इकलौता मामला नहीं है. आए दिन विदेश और देश के दूसरे राज्यों में काम करने वाले गिरिडीह और आसपास के मजदूर हादसों का शिकार होते हैं.
सिकंदर अली ने कहा कि गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिलों के काफी युवा रोजी- रोटी के लिए विदेश और देश के अन्य राज्यों तथा महानगरों में पलायन करते हैं. वहां रोजगार कर अपने परिवार का भरण- पोषण करते हैं. इस दौरान कई मजदूरों की मौत हो जाती है. उन्होंने सरकार से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल करने की अपील की ताकि पलायन रोका जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
