आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से कुख्यात अपराधी मेहंदी हसन अली उर्फ मेहंदी हुसैन को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है. इस संबंध में आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
गिरफ्तार मेहंदी हसन अली पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे संगीन मामलों में पूर्व से ही वांछित रहा है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 13 आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिनमें 2002 से लेकर 2022 तक के कई मामले शामिल हैं. उस पर हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम उल्लंघन, मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
