चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के नुवागांव महुलबराई टोला में बुधवार को एक नाबालिग छात्रा का शव पेड़ से झूलता मिला. मृतका की पहचान 13 वर्षीय बंसती सामड़ के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह खेल रहे बच्चों ने सागवान पेड़ पर दुपट्टे से झूलते हुए छात्रा के शव को देखा और ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया गया कि मंगलवार रात किसी बात को लेकर मृतका बंसती सामड़ और उसकी बहन के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से गायब हो गई थी. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
