रांची: विशाखापट्टनम में बोकारो के फंसे 13 मजदूर उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की पहल पर बुधवार को रांची पहुंचे. मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने सभी 13 मजदूरों को बस के द्वारा उनके घर भेज दिया.


बताया गया कि बोकारो के रहने वाले ये 13 मजदूर दलाल के चंगुल में फंसकर विशाखापट्टनम एक फैक्ट्री में काम करने के लिए गए थे, जहां इन्हें प्रताड़ित किया गया और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें. काफी मशक्कत के बाद मजदूरों ने अपने परिवार के सदस्य को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने मंत्री योगेंद्र महतो को पूरे मामले की जानकारी दी. मंत्री के हस्तक्षेप के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित रांची लाया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
