जामताड़ा/ Yogesh Kumar करमाटांड थाना क्षेत्र में 30 अगस्त 2025 की रात चारघारा रोड पर अशोक कुमार मंडल से हथियार के बल पर लूटी गई रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसडीपीओ जामताड़ा के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर को विद्यासागर रेलवे स्टेशन रोड के पास छापामारी की और बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मोहिम अंसारी (उम्र 23 वर्ष), पिता अब्दुल माजिद अंसारी, ग्राम हिरापुर थाना करमाटांड के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर यह लूट की वारदात अंजाम दी थी और आगे भी लूट की योजना बना रहे थे. पुलिस ने लूटी गई रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर: ME313D5FDS1005660) को जब्त कर लिया है.
छापामारी टीम में थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी, पुअनि. विकास कुमार तिवारी, पुअनि. अनुज कुमार, तकनीकी शाखा के संतोष कुमार, शुभांकर कुमार सिंह और राजेश कुमार दास शामिल थे. एसपी ने बताया कि यह सफलता पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम है और शेष आरोपी की भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
