लातेहार: जिले के सबसे बड़े बहुमंजिला सदर अस्पताल के एक हिस्से में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई.
आगलगी के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है अस्पताल में आग लगते ही वहां मौजूद कर्मियों ने बालू आदि की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझाने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के पुराने भवन के एक हिस्से में लगी थी वहां रखे विद्युत उपकरण और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए फिलहाल किसी भी मरीज या स्टाफ के हताहत होने की खबर नहीं है प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
