पाकुड़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) जिला पाकुड़ के बैनर तले सोमवार को सदस्यता अभियान सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की, जबकि मंच संचालन मिथिलेश ठाकुर ने किया.

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला कमिटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया. वहीं, अन्य दलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने JLKM की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि JLKM जनता की आवाज़ है और झारखंड के हक व अधिकार के लिए लगातार संघर्षरत रहेगा. उन्होंने घोषणा की कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव- गांव और प्रखंड स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के मूल उद्देश्यों और संघर्ष की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
