जमशेदपुर/ Paramveer Patro पर्यावरण संतुलन और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को गालूडीह क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर, जोजोगोड़ा चौक स्थित दिशोम जोहरगाढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो (जेएमएम) नेता सोमेश सोरेन शामिल हुए. उन्होंने स्वयं पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और लोगों को संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे.
सोरेन ने ग्रामीणों से अपील की कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी रक्षा और नियमित देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यदि हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें तो पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ा परिवर्तन संभव है.
कार्यक्रम में ग्रामीणों को वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराया गया और संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में इस अभियान को और भी व्यापक बनाया जाएगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
