सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में आगामी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को चौका थाना अंतर्गत हेसाकोचा गांव में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान संचालित किया गया. इस कार्रवाई के क्रम में अवैध रूप से संचालित तीन चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया. लगभग 3000 किलोग्राम जावा को विनष्ट किया गया तथा लगभग 105 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया.


अवैध भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर करने की कार्रवाई की करने की तैयारी चल रही है. उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि आगामी पर्वों के मद्देनज़र अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित छापामारी अभियान संचालित किए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार कड़े विधिक दिशा- निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा.
छापामारी दल में अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सौदागर पंडित, गृह रक्षक बरियार हेंब्रम, रंजीत कुमार तथा अन्य गृह रक्षक बल शामिल रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
