देवघर: मधुपुर शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. 5 से 6 की संख्या में आए अपराधियों ने बैंक में धावा बोलकर कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और करोड़ों रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

सूत्रों के अनुसार अपराधी पूरी योजना बनाकर बैंक में दाखिल हुए थे. उन्होंने बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए और वारदात के बाद बाहर से दरवाजे को लॉक कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नागेंद्र मंडल और सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद नईम अंसारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी.
उधर पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. वारदात की गंभीरता को देखते हुए बैंक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस घटना ने बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
