जमशेदपुर: सामाजिक संस्था बंग बंधु के तत्वावधान में रविवार सुबह महालया तिथि पर टेल्को सबुज कल्याण संघ में ‘प्रति”मां” वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शुभंकर चटर्जी, अपर्णा गुहा, उत्तम गुहा, प्रकाश मुखर्जी, अशोक दत्ता, मिथिलेश घोष, पूरबी घोष, सूर्य मुखर्जी, सेवाव्रती नील संघ के निशित गिरी, श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र सत्संग युवा संघ के राम प्रसाद संतरा और अजय गुप्ता ने देवी दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की.

इस अवसर पर जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध नृत्यांगनाओं ने विविध नृत्य प्रस्तुतियां दीं. देवांजलि राय चौधरी ने “बाजलों तोमार आलोर बेनु”, अरुणिमा पाठक और अरुणीता मोहंती ने “ढाक बाजा, कसार बाजा”, इशिका बिस्वास ने “साजो साजो देश बुजा” तथा अन्वेषा बरुआ ने “आइगिरी नंदिनी” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. सुमोना ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया.

कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की 30 माताओं के लिए नव वस्त्र, दैनिक उपयोग की सामग्री, खाद्य सामग्री और मध्यान्ह भोजन की विशेष व्यवस्था की गई. इस अवसर पर प्रणव सरकार, उत्तान मुखर्जी, टुबलु राय चौधरी, प्रणव बड़ाट, रामकृष्ण, बाबूलाल चक्रवर्ती, नवनीता पात्र, शिला बनिक, रूपा सरकार, ओम प्रकाश बनर्जी, रत्ना पात्रा, अंजना दत्ता, सौरभ चटर्जी, शुभ्रता बरुआ, रंजना डे, जयति चटर्जी, सरबानी नंदी, सुभाष सिंहराय, अंजना चंदों, बुलबुल घोष, सुरभि घोष, अशोका दत्ता और अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

