जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के मिराज सिनेमा में शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के चारों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “चलो जीते हैं” का अवलोकन किया. यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजित किया गया.

इस मौके पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, संजय तिवारी, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
“चलो जीते हैं” लघु फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके संकल्प को दर्शाती है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह फिल्म समाज सेवा और नेतृत्व के प्रति नई ऊर्जा देती है.

