जमशेदपुर: धालभूमगढ़ प्रखंड के जुगिसोल पंचायत अंतर्गत सुंदीसोल ग्राम में गुरुवार को संथाली भाषा की फिल्म “सुंडी – द रॉबिनहुड ऑफ संथाल” (अवधि 2 घंटे 30 मिनट) के फिल्म निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन कृष्णा सोरेन और रविराज मुर्मू कर रहे हैं.


फिल्म निर्माण का उद्घाटन घाटशिला विधानसभा के भावी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संथाली फिल्म उद्योग की बढ़ती पहचान हमारी संस्कृति और परंपरा को नई दिशा दे रही है.

उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रतिनिधि जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, जुगिसोल मुखिया चंपा रानी मुर्मू, धिरेन पाल, कमल मंडल, प्रणब कुमार महतो, चेतन मुर्मू, मंगल हांसदा, विक्रम सोरेन, विक्रम टुडू, दीबा हांसदा, मांझी बाबा मनोरंजन सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.

