जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत राम टेकरी रोड के निकट बुधवार देर शाम स्कूटी सवार दो लोगों पर 15 से 20 युवकों ने हमला कर दिया. इस घटना में दोनों घायल हो गए. जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि जुगसलाई निवासी तापस कुमार अपने कर्मचारी मनीष यादव के साथ राम टेकरी रोड होते हुए नया बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दो से तीन बाइक सवार युवकों ने पहले तापस कुमार से बहस की. इसके बाद लगभग 15 से 20 की संख्या में युवकों ने तापस कुमार और उनके कर्मचारी मनीष यादव पर हमला कर दिया. हमले में मनीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान युवकों ने तापस कुमार पर चाकू से हमला करने की कोशिश की लेकिन वे बाल- बाल बच गए.
घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
