सरायकेला/ Pramod Singh सदर अस्पताल सरायकेला में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा और सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित देशों की सूची में शामिल किया जाए और यह तभी संभव है जब परिवार सशक्त होगा. उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को डोर टू डोर जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया.
हालांकि कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति उम्मीद से कम रही. यह स्थिति तब है जब स्वास्थ्य विभाग में सबसे अधिक महिला कर्मी हैं, बावजूद इसके जिला स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को कार्यक्रम में जुटाने में नाकाम रहा. महिला स्वास्थ्य से संबंधित इस कार्यक्रम में अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं और जो भरी रहीं उनमें पुरुषों की संख्या महिलाओं की अपेक्षा अधिक रही. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
