चांडिल (Afroj Mallick)
कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सड़क की बदहाली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. कमारगोड़ा चौक से कपाली भाभी होटल तक की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर पड़ी है. अलकतरा की जगह अब गहरे गड्ढों ने ले ली है और इन्हें अस्थायी रूप से सीमेंट व बालू से भरकर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है.

मंगलवार दोपहर इसी जर्जर और जलजमाव वाली सड़क से क्षेत्रवासियों ने एक महिला का जनाजा कंधों पर उठाकर कब्रिस्तान तक पहुंचाया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद और जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे बैठे हैं.

रोज़ाना दुर्घटनाओं का डर, आवागमन में कठिनाई और प्रशासन की अनदेखी ने जनता को आक्रोशित कर दिया है. नागरिकों का कहना है कि यह लापरवाही उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. लोगों ने तत्काल सड़क की मरम्मत कर राहत देने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
