सरायकेला: प्रधानमंत्री खान क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) और जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (DMFT) की 10वीं वर्षगांठ मंगलवार को राजनगर प्रखंड मुख्यालय में धमाकेदार अंदाज़ में मनाई गई. यहां दस स्कूलों से आए 100 बच्चों ने मंच पर टैलेंट का ऐसा रंग जमाया कि हर कोई दंग रह गया.

जिला खनन पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर की मौजूदगी में बच्चों ने चित्रकला, निबंध और क्विज़ जैसी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया. माहौल बिल्कुल किसी मेले जैसा था, जहां बच्चे प्रतियोगिताएं जीतने के साथ योजनाओं के बारे में भी सीख रहे थे.
प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को स्कूल बैग और अन्य सामग्री दी गई. इस मौके पर अभिभावकों और शिक्षकों को भी यह संदेश दिया गया कि बच्चों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें. जिला प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य के निर्माण और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
